MENU

Upcoming Events

01. Tense part-8, 02. Class VIII English- (Geography Lesson ), 03. Class IX English (Villa for Sale ), 04. Parts of Speech ( Noun), 05. The English Language For Advanced Students,

IV - HINDI - LESSON - 1 - मन के भोले-भाले बादल - पंक्तियों का सारांश एवं प्रश्नोत्तर

 


एन.सी.ई.आर.टी.Solutions for class IV-Hindi

Lesson-1 - मन के भोले-भाले बादल 


कविता का पंक्तियों का सारांश

1. झब्बर-झब्बर बालों वाले

    गुब्बारे से गालों वाले

    लगे दौड़ने आसमान में

    झूम-झूम कर काले बादल।

    कुछ जोकर-से तोंद फुलाए

    कुछ हाथी-से सँड़ उठाए

    कुछ ऊँटों-से कूबड़ वाले

    कुछ परियों-से पंख लगाए

    आपस में टकराते रह-रह

    शेरों से मतवाले बादल।




व्याख्या-

कवि कहता है कि बादलों के बाल झब्बरदार हैं। उनके गाल 
गुब्बारे जैसे हैं। वे आसमान में दौड़ने लगे। हैं। वे काले बादल हैं और झूम-झूम कर इधर-उधर आ-जा रहे हैं। कवि आगे कहता है कि कुछ बादल जोकर-जैसा पेट फुलाए हैं और कुछ हाथी से सूँड  उठाएँ हैं। कुछ बादलों के ऊँट-जैसे कूबड़ हैं और कुछ के परियों जैसे पंख हैं। ये सभी बादल आपस में रह-रहकर टकरा रहे हैं। ये शेरों जैसे मतवाले लगते हैं।


2. कुछ तो लगते हैं तूफ़ानी

    कुछ रह-रह करते शैतानी

    कुछ अपने थैलों से चुपके

    झर-झर-झर बरसाते पानी

    नहीं किसी की सुनते कुछ भी

    ढोलक-ढोल बजाते बादल ।।

    रह-रहकर छत पर आ जाते

    फिर चुपके ऊपर उड़ जाते

    कभी-कभी जिद्दी बन करके 

    बाढ़ नदी-नालों में लाते

    फिर भी लगते बहुत भले हैं।

    मन के भोले-भाले बादल।

व्याख्या-

बादलों के विभिन्न रूपों का वर्णन करते हुए कवि कहता है कि कुछ बादल बिल्कुल तूफ़ान जैसे लगते हैं।वे रह-रहकर शैतानी रुख अपना लेते हैं। और अपने थैलों में से झर-झर-झर पानी बरसा देते हैं।कवि कहता है कि ये बादल कभी किसी को कुछ नहीं सुनते। बस आपस में टकराकर गर्जना करते रहते हैं, जिसेसुनकर ऐसा लगता है कि जैसे वे ढोल बजा रहे हों। ये बादल कभी छत पर दिख जाते हैं, फिर उड़ जाते हैं।कभी-कभी जिद पर अड़ जाते हैं और इतना पानी बरसाते हैं कि सभी नदी-नालों में बाढ़ आ जाती है। कवि कहता है कि इन सबके बावजूद ये बादल बहुत अच्छे हैं। ये मन के भोले-भाले हैं।



तुम्हारी समझ से:

कभी-कभी ज़िद्दी बन करके

बाढ़ नदी-नालों में लाते

प्रश्न-1. बादल नदी-नालों में बाढ़ कैसे लाते होंगे?

उत्तर:   बादल अत्यधिक वर्षा बरसाकर नदी-नालों में बाढ़ लाते होंगे।

नहीं किसी की सुनते कुछ भी ।
ढोलक-ढोल बजाते बादल

प्रश्न-2. बादल ढोल कैसे बजाते होंगे?

उत्तर: बादल आपस में टकराकर गर्जना करते हैं। उनकी यह गर्जना सुनकर ऐसा लगता है जैसे वे ढोल बजा रहे हैं।

कुछ तो लगते हैं तूफ़ानी
कुछ रह-रह करते शैतानी

प्रश्न-3. बादल कैसी शैतानियाँ करते होंगे?
उत्तर: कभी तेज हवा के साथ पानी बरसा कर, कभी दिन रात मूसलाधार पानी बरसाकर बादल शैतानियाँ करते होंगे।


कैसा-कौन
NCERT Solutions for Class 4 Hindi Chapter 1 मन के भोले-भाले बादल 1

बोधात्मक प्रश्न 


1. तूफान क्या होता है? बादलों को तूफ़ानी क्यों कहा गया है?

उत्तर: तूफ़ान तेज हवा होती है। बादलों को तूफानी इसलिए कहा गया है क्योंकि कभी-कभी वे तेज हवा के साथ 
मूसलाधार वर्षा बरसाते हैं।

2. साल के किन-किन महीनों में ज़्यादा बादल छाते हैं?

उत्तर: जुलाई और अगस्त के महीनों में।

3. कविता में काले बादलों की बात की गई है। क्या बादल सचमुच काले होते हैं?

उत्तर: सभी-बादल काले नहीं होते। कुछ सफेद भी होते हैं।

4. कविता में बादल को ‘भोला’ कहा गया है। इसके अलावा बादलों के लिए और कौन-कौन से शब्दों का इस्तेमाल किया गया है? नीचे लिखे अधूरे शब्दों को पूरा करो।

उत्तर:मतवाले ज़िद्दी शैतान तूफ़ानी

5. कुछ अपने थैलों से चुपके

झर-झर-झर बरसाते पानी

पानी के बरसने की आवाज़ है झर-झर-झर!

पानी बरसने की कुछ और आवाजें लिखो।

उत्तर:

टप-टप-टप                   छप-छप-छप

टिप-टिप-टिप      रिमझिम-रिमझिम

No comments:

Post a Comment