MENU

Upcoming Events

01. Tense part-8, 02. Class VIII English- (Geography Lesson ), 03. Class IX English (Villa for Sale ), 04. Parts of Speech ( Noun), 05. The English Language For Advanced Students,

IV - HINDI - 3 - किरमिच की गेंद - प्रश्नोत्तर

 


किरमिच की गेंद 

कहानी की बात

(क) दिनेश की माँ मशीन चलाते-चलाते बोलीं, “बेटा, कहाँ जा रहे हो?”

  • दिनेश की माँ कौन-सी मशीन चला रही होंगी?
  • तुमने इस मशीन को कहाँ-कहाँ देखा है।

उत्तर:

  • दिनेश की माँ सिलाई वाली मशीन चला रही होंगी।
  • मैंने इस मशीन को अपने घर में और पड़ोस के घरों में देखा है।
(ख) दिनेश ने सारी सीताफल की बेल छान मारी।

  • दिनेश क्या खोज रहा था?
  • दिनेश को कैसे पता चला होगा कि क्यारी में वही चीज़ गिरी है?

उत्तर:

  • दिनेश वह चीज खोज रहा था जिसकी धम से गिरने की आवाज उसने सुनी थी।
  • दिनेश ने अनुमान लगाया होगा कि क्यारी में वही चीज़ गिरी है।

(ग) दिनेश अच्छी तरह जानता था कि गेंद दीपक की नहीं है।

  • दिनेश को यह बात कैसे पता चली कि गेंद दीपक की हो ही नहीं सकती?
  • दीपक बार-बार गेंद को अपनी क्यों बता रहा होगा।

उत्तर:

  • दिनेश को पता था कि दीपक की गेंद पाँच महीने पहले खोई थी। और यह गेंद, बिल्कुल नई थी, चमचमाती हुई।
  • दीपक की अपनी गेंद खो गई थी। इसलिए वह मिली हुई गेंद को हथियाना चाहता था।

गेंद किसकी
(क) दीपक ने गेंद को अपना बताने के लिए उसके बारे में कौन-कौन सी बातें बनाई?
उत्तर:
दीपक ने गेंद को अपना बताते हुए बोला-उसकी गेंद पाँच महीने पहले खो गई थी। उसकी गेंद पर ऐसा ही लाल  रंग का निशान था, जैसा इस गेंद पर है। उसकी गेंद के टप्पे से भी ऐसी ही आवाज आती थी। वह अपने पापा से भी कहलवा सकता है कि यह गेंद उसी की है।

(ख) अगर दीपक और दिनेश गेंद के बारे में फैसला करवाने तुम्हारे पास आते, तो तुम गेंद किसे देतीं? यह भी बताओ कि तुम यह फैसला किन बातों को ध्यान में रखकर करतीं?
उत्तर:
मैं गेंद दिनेश को देती क्योंकि वह (गेंद) उसी को मिली थी। दीपक झूठ बोल रहा था। वह किसी भी तरह गेंद हथियाना चाह रहा था।

गेंद की कहानी
गेंद स्कूटर के साथ कहीं चली गई।
उसके बाद गेंद के साथ क्या-क्या हुआ होगा? सोचकर बताओ।
उत्तर:
स्कूटर वाले के घर के बच्चे नई गेंद देखकर खुश हो गए होंगे। वे गेंद लेकर तुरंत खेलने चले गए होंगे।

पहचान
मान लो तुम्हारा कोई खिलौना घर में ही कहीं खो गया है। तुमने अपने साथियों को घर पर बुलाया है ताकि सब मिलकर उसे खोज लें। तुम अपने खिलौने की पहचान के लिए अपने साथियों को कौन-कौन सी बातें बताओगी? लिखो।

उत्तर:
मान लो कि वह खिलौना गुड़िया है। पहचान के लिए मैं अपने साथियों को बताऊँगी कि यह जापानी गुड़िया है। जो बिजली से नाचती है। वह गुलाबी फ्रॉक पहनी है। उसके बाल घने, लंबे और काले हैं। उसकी आँखें इस समय बंद होंगी।

कहाँ
सामने की क्यारी में भिंडियों के ऊँचे-ऊँचे पौधे थे।
एक ओर सीताफल की घनी बेल फैली हुई थी।
सीताफल की बेल होती है और भिंडी का पौधा बताओ और कौन-कौन सी सब्ज़ियाँ बेल और पौधे पर लगती है।

बेल                      पौधा

कद्दू                       टमाटर

तोड़ी                      बैंगन

करेला                    मिर्च

ककड़ी                   पपीता

मटर

No comments:

Post a Comment